Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • महिला वैज्ञानिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
  • हरिद्वार

महिला वैज्ञानिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
default featured image

रुड़की। सिंचाई विभाग के सहायक वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत महिला ने पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खोला और कमरे में दाखिल हुई। शव को नीचे उतार कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। आत्महत्या के कारणों के बारे में पुलिस ने पता लगा रही है। आईआरआई कॉलोनी निवासी सहायक वैज्ञानिक 35 वर्षीय मनीषा अपने परिवार के साथ सरकारी कॉलोनी में रह रही थी। मंगलवार सुबह के वक्त पड़ोसियों को कुछ जरूरी काम था तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। लेकिन अंदर से कोई भी चहल-पहल की आवाज नहीं सुनाई दी। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर गंगनहर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी काफी देर तक दरवाजा खुलवाने के प्रयास किए। लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर जाकर देखा। अंदर का नजारा देखकर पुलिस और पड़ोसियों चौंक गए। अंदर कमरे में सहायक वैज्ञानिक का शव पंखे से लटका है। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी गई। पता चला कि सहायक वैज्ञानिक के पति आईटीबीपी में तैनात है। पिछले सप्ताह ही छुट्टी लेकर घर आए थे। सुबह के वक्त पति बेटी को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकले थे। इस बीच पति और बेटी की गैरमौजूदगी में सहायक वैज्ञानिक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
एसएसआई रणजीत खनेड़ा ने बताया कि महिला सहायक वैज्ञानिक ने आत्महत्या किन कारणों से की है। इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से मामले को लेकर जानकारी ली जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाईक में चरस तस्करी कर रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार, बाईक सीज
Next: हरिद्वार में कार्य बहिष्कार पर रहे सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.