Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार में कार्य बहिष्कार पर रहे सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता
  • हरिद्वार

हरिद्वार में कार्य बहिष्कार पर रहे सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता

RNS INDIA NEWS 07/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन (एआईएफपीएसडीएफ) उत्तराखंड के आह्वान पर हरिद्वार के सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता मंगलवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। जिसके चलते जिले में करीब 555 राशन की दुकानों पर जनता को राशन का वितरण नहीं किया गया। कार्यबहिष्कार के कारण लोगों को तीन दिन राशन के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सात, आठ और नौ फरवरी तक सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता सांकेतिक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। मंगलवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन हरिद्वार के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश संगठन ने निर्णय लिया है की उत्तराखंड के सभी सस्ता गल्ला विक्रेता अपने लेपटॉप और ई-पास मशीनें बंद रखकर राशन वितरण का बहिष्कार किया जाएगा। मंगलवार को जिले में राशन वितरण नहीं किया गया है। विक्रेताओं की मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए। साथ ही लेवर और अन्य खर्च अलग से दिए जाएं। विक्रेताओं का मानदेय करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक होना चाहिए। मांग पूरी न होने पर आगामी 22 मार्च को राज्य के सभी विक्रेता मुख्यालय पर आंदोलन करेंगे। मांग करने वालों में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता अतुल गुप्ता, सुभाष जैन, महेश साहू, त्रिलोक नाथ, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, वृति विद्याकुल, संजय अग्रवाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला वैज्ञानिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next: महिला और बच्चे के दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.