Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महिला पुलिसकर्मी के बाद महिला कॉलेज की प्रोफेसर को लुटेरों ने बनाया निशाना
  • नैनीताल

महिला पुलिसकर्मी के बाद महिला कॉलेज की प्रोफेसर को लुटेरों ने बनाया निशाना

RNS INDIA NEWS 07/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। पीलीकोठी निवासी डॉ. गीता पंत ने बताया कि मुखानी क्षेत्र के बसंत विहार में उनका मायका है। शुक्रवार को वहीं जा रही थीं। मुखानी चौराहे के नजदीक एक निजी अस्पताल के पीछे जब वह पहुंचीं तो एक नाबालिग उनके पास आया और रुद्रपुर का रास्ता पूछने लगा। तभी पीछे से एक महिला-पुरुष पहुंचे। पुरुष ने अपनी जेब से 100 रुपये का नोट निकाला और उनके चेहरे के सामने घुमाने लगा। इसके बाद वह सुधबुध खो बैठीं। आरोपियों के कहे मुताबिक वह क्रियाशाला रोड की तरफ चलने लगीं। रास्ते में अचानक जब उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुआ तो वह तुरंत पीछे मुड़कर बसंत विहार की तरफ लौटने लगीं। प्रोफेसर से कुछ दूरी पर चल रहे लुटेरे अपनी कोशिश नाकाम होती देखकर भाग गए। गनीमत रही कि वह लूट का शिकार होने से बच गईं। घर पहुंचकर उन्होंने सीओ नितिन लोहनी को फोन पर पूरी जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिल गई है।

11 दिन पहले लूट के बाद भी खुले घूम रहे लुटेरे
11 दिन पहले भी इसी तरह की एक घटना में बिठौरिया नंबर एक की निवासी महिला पुलिस कर्मी आनंदी सती को लुटेरे एसडीएम कोर्ट के सामने सम्मोहित कर रेलवे क्रॉसिंग तक ले गए थे। इस दौरान उनसे करीब 5.83 लाख के जेवरात और नगदी लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था, लेकिन आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग गई है। उन्हें ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की नियमित छानबीन की जा रही है। जल्द ही गिरोह के सदस्य गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।   -नितिन लोहनी, सीओ, हल्द्वानी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा स्नान के दौरान वकील बहा
Next: सुनीता विलियम्स के बिना खुद धरती पर लौटा स्टारलाइनर, न्यू मैक्सिको के रेगिस्तान में हुई लैंडिंग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.