Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • चयन और प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी में शिक्षक
  • नैनीताल

चयन और प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी में शिक्षक

RNS INDIA NEWS 17/05/2026
rns featured image new

हल्द्वानी। बेसिक संवर्ग से एलटी संवर्ग में समायोजित शिक्षकों को पूर्व सेवा जोड़कर चयन और प्रोन्नत वेतनमान का लाभ देने की मांग को लेकर शिक्षक संगठनों ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। उत्तराखंड कार्मिक एकता मंच ने शासन पर मामले में लगातार हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रभावित शिक्षक अब बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

कार्मिक एकता मंच और राजकीय एलटी समायोजित पदोन्नत शिक्षक संघर्ष मंच के पदाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को अल्मोड़ा पहुंच रहे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के समक्ष इस मामले को उठाया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा।

मंच के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडे ने आरोप लगाया कि वर्ष 2006 की सेवा नियमावली में ‘समायोजन’ शब्द था और वर्ष 2009 से 2012 तक समायोजित शिक्षकों को चयन और प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाता रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नियमावली में बदलाव कर ‘समायोजन’ की जगह ‘पदोन्नत’ शब्द जोड़ दिया गया, जिसके बाद यह लाभ बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने भी बेसिक संवर्ग से माध्यमिक में जाने की प्रक्रिया को पदोन्नति नहीं बल्कि मर्जर माना है, लेकिन इसके बावजूद कई शिक्षक अब भी लाभ से वंचित हैं। मंच का आरोप है कि शासन एक शब्द के तकनीकी बदलाव के आधार पर हजारों शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि को नजरअंदाज कर रहा है।

मंच के अनुसार वर्ष 2021, 2022 और 2024 में आंदोलन के बाद निदेशालय ने 25 जून 2024 को प्रस्ताव भेजा था कि नियमावली में फिर से ‘समायोजन’ शब्द जोड़ा जाए और पूर्व सेवा जोड़कर वेतनमान का लाभ दिया जाए, लेकिन यह प्रस्ताव अब तक लंबित है।

मंच ने कहा कि नवंबर 2025 में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने इस लाभ को उचित माना था, लेकिन अब तक आदेश जारी नहीं हो सका है।

राजकीय एलटी समायोजित पदोन्नत शिक्षक संघर्ष मंच के अध्यक्ष दिगंबर फुलोरिया और महासचिव सुजान बुटोला ने चेतावनी दी कि यदि जल्द शासनादेश जारी नहीं हुआ तो जून में निदेशालय पर फिर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
Next: यातायात नियम तोड़ने पर 186 चालकों के खिलाफ कार्रवाई, 12 वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.