Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी टैक्सी चालक गिरफ्तार, जेल भेजा
  • नैनीताल

महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी टैक्सी चालक गिरफ्तार, जेल भेजा

RNS INDIA NEWS 07/03/2026
rns featured image new

हल्द्वानी (आरएनएस)। दिल्ली से नैनीताल घूमने आई एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी टैक्सी चालक को पुलिस ने भवाली के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से महिला पर्यटक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शनिवार को पुलिस बहुद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुरुवार रात दिल्ली निवासी युवती देहरादून से हल्द्वानी पहुंची थी और यहां से ऑटो से काठगोदाम गई। देर रात उसने एक टैक्सी बुक की। युवती के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया।

आरोप है कि विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर युवती के साथ छेड़खानी की, मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह युवती उसके चंगुल से बचकर भाग निकली, लेकिन आरोपी उसका मोबाइल फोन छीन ले गया। युवती ने रात जंगल में एक कलवर्ट में छिपकर बिताई और सुबह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला कोतवाली तल्लीताल पहुंचा।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की और करीब दस घंटे के भीतर आरोपी दीपक सिंह बोरा निवासी फतेहपुर मुखानी, हल्द्वानी को भवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन का नंबर मिलने के बाद जीपीएस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक की गई और आरोपी को पकड़ लिया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम में तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज सिंह नयाल, उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, उपनिरीक्षक बबीता, सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन और परमजीत सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी चेक से खाते से 55 लाख निकालने की कोशिश, पूर्व मैनेजर समेत छह पर मुकदमा
Next: भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.