Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महिला ने युवक को बुलाकर साथियों संग की लूट, 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी
  • ऊधम सिंह नगर

महिला ने युवक को बुलाकर साथियों संग की लूट, 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी

RNS INDIA NEWS 15/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर (आरएनएस)। एक महिला और उसके साथियों पर युवक को फोन कर दोस्ती के बहाने बुलाने, मारपीट कर लूटपाट करने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र के कलीनगर निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक महिला ने उसे फोन कर कहा कि उसका पति मेरठ में रहता है और उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने खुद को खटीमा निवासी पिंकी बताते हुए उससे दोस्ती का प्रस्ताव रखा।

आरोप है कि 13 मार्च की देर शाम महिला ने उसे नानकमत्ता के मच्छीझाला क्षेत्र में बुलाया। जब वह कार से सड़ासड़िया होते हुए मच्छीझाला पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं ने हाथ देकर उसे रोक लिया। इनमें से एक ने खुद को पिंकी बताया। इसी दौरान चार अज्ञात युवक वहां पहुंच गए और दो लोग कार में घुसकर उसके साथ मारपीट करने लगे।

इसके बाद आरोपियों ने युवक को कार में बैठाकर हाईवे से करीब छह-सात किलोमीटर दूर एक सुनसान घर में ले जाकर उसके साथ मारपीट की और उससे 50 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो भी बना ली और रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसकी कार, 10 हजार रुपये और हाथ में पहनी सोने की अंगूठी भी लूट ली। बाद में उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर चले गए। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति के नशे में होने का फायदा उठाकर वह ताला तोड़कर किसी तरह वहां से भाग निकला।

कोतवाल मंजू पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खोह नदी में झील निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर
Next: सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डॉ० धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
  • फल एवं खाद्य प्रसंस्करण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.