Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • महिला ने दराती से भालू पर वार कर जंगल में खदेड़ा
  • उत्तरकाशी

महिला ने दराती से भालू पर वार कर जंगल में खदेड़ा

RNS INDIA NEWS 23/10/2020
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक स्थित नाल्ड गांव में एक महिला दुर्गा बन भालू से भिड़ गई। महिला ने दराति उठाकर भालू पर पर वार कर दिए, जिसके बाद भालू वहां से जंगल की और भाग गया। इस घटना में भालू ने महिला को भी जख्मी कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, उत्तरकाशी जिले के नाल्ड गांव निवासी जलमा देवी (45) पत्नी रामगोविंद शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे खेतों में काम करने गई थी। खेतों में छुपे भालू ने अचानक महिला पर हमला किया। महिला ने पहले तो किसी तरह खुद को संभाला और फिर भालू से दो-दो हाथ कर लिए। महिला ने दराती से भालू पर वार किए और उसे मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान महिला भी घायल हो गई। घायल अवस्था में वो किसी तरह खेत से घर पहुंची। डिप्टी रेंजर पपेंद्र रौतेला और वनकर्मियों ने महिला को उत्तरकाशी अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉक्टर एसडी सकलानी ने बताया कि भालू के हमले में घायल हुई महिला का उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

बढ़ता ही जा रहा आतंक:

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में गुलदार और भालू का आतंक बना हुआ है। आए दिन यहां मामले सामने आते रहते हैं। टिहरी जिले की बात करें तो यहां टिहरी जिले में मानव-वन्यजीव घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक यहां गुलदार के हमले में 34 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले साल टिहरी में गुलदार के हमले का एक भी मामला नहीं था, लेकिन इस वर्ष 2020 में अभी तक चार लोग जान गंवा चुके हैं और आठ लोग घायल हुए हैं। जवाबी कार्यवाही में वन विभाग के शिकारी दल ने इस वर्ष दो गुलदारों को ढेर किया है, जबकि एक गुलदार को पिंजरे में पकड़ा है।
वन्यजीव विशषज्ञों का कहना है कि गुलदार इंसानी बस्तियों के पास रहने वाला जानवर है। जंगलों में इसके खाने की कमी और बीमार होने के कारण ही गुलदार इंसानों पर हमले कर रहा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी कोको रोसे ने बताया कि गुलदार के हमले इस साल बढ़े हैं इसे रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। ग्रामीणों को भी जागरुक होना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन एवं पर्यावरण मंत्री डा० हरक सिंह रावत ने किया 2022 का चुनाव नहीं लडऩे का ऐलान
Next: सतपाल महाराज ने अज्ञात हमलावर को शीघ्र गिरफ्तार करने के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.