Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला ने चरित्र हनन करने के झूठे मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप
  • देहरादून

महिला ने चरित्र हनन करने के झूठे मुकदमे में फंसाने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 17/03/2022
default featured image

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोरना डोभरी गांव में मोबाइल टावर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप कर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि टावर लगाने वाला व्यक्ति उसका चरित्र हनन कर रहा है। सोरना डोभरी निवासी महिला ने एसएसपी को तहरीर दी है। तहरीर में महिला ने बताया कि उनके घर के समीप गांव का एक व्यक्ति मोबाइल टावर लगा रहा है। जिसके लिए प्रधान से अनुमति होनी आवश्यक है। महिला ने बताया कि मोबाइल टावर लगाने वाले व्यक्ति ने प्रधान से अनुमति दिलाने की बात कही जिस पर उन्होंने मना कर दिया।आरोप है कि व्यक्ति ने महिला से अभद्रता की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। तहरीर में बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने लेटर पैड में पुलिस को उनके खिलाफ फर्जी आरोप लगाकर तहरीर दी है। जिसे उसने सोशल मीडिया में वायरल किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसका चरित्र हनन करने की कोशिश की है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, थानाध्यक्ष विनोद सिंह राणा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच शांति भंग की आशंका को देखकर एसडीएम विकासनगर को रिपोर्ट भेजी गयी है। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
Next: राशिफल 18 मार्च

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.