Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, छात्र ने बचाया
  • पौड़ी

महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, छात्र ने बचाया

RNS INDIA NEWS 15/04/2024
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। बीते रविवार देर रात्रि एक महिला ने अल्केश्वर घाट के पास अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। जैसे ही महिला नदी के तेज बहाव में बहने लगी, तभी वहां खड़े गढ़वाल विवि के छात्र ने महिला को बहते हुए देखा। महिला को बचाने के लिए युवक ने भी अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। नदी में उतरे युवक ने कुशलता से महिला को डूबने से बचा लिया, लेकिन महिला उसके बाद भी नदी में कूदने की जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिला को काफी समझाने के बाद महिला मानी। घटना के प्रत्यक्षदर्शी गढ़वाल विवि के छात्र श्याम सुंदर दहिया ने बताया कि महिला अल्केश्वर घाट पर आई। उसने सीधे अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। श्याम सुंदर ने बताया महिला को डूबता देख उन्होंने छलांग लगा दी। करीब 50 मीटर तक तैरने के बाद युवक महिला को बचाकर नदी किनारे ले आया। श्रीनगर महिला थाना प्रभारी संध्या नेगी ने बताया कि महिला सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि महिला का 2015 से दिमाग संबंधी इलाज चल रहा है और महिला को मिर्गी के दौरे भी पड़ते हैं। दवाइयां समय से न लेने पर महिला आत्मघाती कदम उठा रही है। महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काउंटर सुपरवाइजर एवं माइक्रो ऑब्जर्वरों को दिया प्रशिक्षण
Next: लाल किले के पास कैब ड्राइवर को गोलियों से भूना, भिखारी को भी मारी गोली; घटना सीसीटीवी में कैद

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.