Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विकास कार्यों पर सीएम की मॉनिटरिंग पारदर्शिता का परिचायक: महेंद्र भट्ट
  • देहरादून

विकास कार्यों पर सीएम की मॉनिटरिंग पारदर्शिता का परिचायक: महेंद्र भट्ट

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में लापरवाही दिखाने वाली कार्यकारी संस्थाओं से कार्य वापस लेने का स्वागत किया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि स्मार्ट सिटी समेत सभी केंद्र की निर्माण योजनाओं पर सीएम धामी का व्यक्तिगत रूप में मॉनिटरिंग कर सख्त एक्शन लेना दर्शाता है कि हमारी संवेदनशील सरकार विकास कार्यों को लेकर कोई कोताई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने मुख्यमंत्री के आदेशों के अनुरूप लोक सेवा आयोग द्वारा यूकेएसएसएससी की लंबित सभी 23 भर्तियों का एक सप्ताह में कैलेंडर जारी करने के निर्णय को भी पारदर्शी, व्यवस्थित व निष्पक्ष परीक्षा प्रक्रिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। भट्ट ने कहा कि स्मार्ट सिटी में कार्यों की धीमी गति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी पुष्टि होने पर सरकार द्वारा दो प्रमुख कार्यकारी संस्था ब्रिज एंड रूफ व हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कन्स्ट्रकशन से सभी काम वापस लेने की कार्यवाही की है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि जो वर्किंग ऐजेंसियाँ स्मार्ट सिटी के कामों को भी स्मार्टली करने में अक्षम है, उनपर कड़ी कार्यवाही का होना शत प्रतिशत सही कदम है। उन्होने कहा कि केंद्र के सहयोग वाली और राज्य सरकार की सभी बड़ी विकास परियोजनाओं को मुख्यमंत्री जी का स्वयं मॉनिटरिंग करना दर्शाता है कि वह प्रदेश के विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहे कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है और 2025 तक उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी बनाने के लक्ष्य के प्रति कृत संकल्प हैं । भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने लोक सेवा आयोग द्धारा यूकेएसएसएससी से स्थानांतरित हुई सभी 23 परीक्षाओं का कैलेंडर एक हफ्ते में जारी करने का स्वागत किया। उन्होने कहा कि आयोग का यह निर्णय मुख्यमंत्री धामी व उनकी सरकार के शीघ्र ही युवाओं के भविष्य से जुड़ी पारदर्शी व सुचितापूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निर्माण करने को लेकर गंभीरता का परिणाम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीसीएस योगेंद्र सिंह बने बदरी केदार मंदिर समिति के नए सीईओ
Next: कोरियर कंपनी स्टोर से उड़ाए 1.75 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.