Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गला घोंटकर की पति की हत्या, जाने कारण
  • देहरादून

गला घोंटकर की पति की हत्या, जाने कारण

RNS INDIA NEWS 31/08/2020
rns featured image new

एक महिला ने अपने पति की गला घोट कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने लोगों को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है। 28 अगस्त की घटना में सोमवार को पुलिस ने देहरादून, कैंट थाना क्षेत्र में काजल नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। दून के थाना कैंट स्थित विंदाल कॉलोनी में 28 अगस्त को सेंटरिंग कारीगर की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। पत्नी ने पति की गला घोंटकर हत्या की थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शक के आधार पर पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम करवाया था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है। वहीं, पुलिस पूछताछ में महिला ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इंस्पेक्टर कैंट विद्या भूषण नेगी ने बताया कि महिला और उसके पति राम पुकार झा में अक्सर झगड़ा रहता था। 28 अगस्त को जब महिला ने बताया कि उसके पति ने आत्महत्या की है तो उसे कोरोनेशन ले जाया गया। कोरोनेशन अस्पताल में ही डॉक्टरों और पुलिस को संदेह हुआ कि यह आत्महत्या नहीं हो सकती है। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो साफ हुआ कि मृत्यु का कारण आत्महत्या नहीं, बल्कि दम घुटना है यानी महिला ने उसे गला दबाकर मार डाला। महिला को गिरफ्तार किया गया तो उसने उस रात की सारी बात उगल दी। उसने कहा कि उसका पति रोज शराब पीकर उसे मारता-पीटता था। इससे तंग आकर उसने उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला ने लगाई खुद को आग
Next: महाविद्यालयों को हाईटेक बनाया जाएगा, छात्रावास की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.