Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की टेंशन बढ़ी, सहयोगी दलों ने की 100 सीटों की मांग
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की टेंशन बढ़ी, सहयोगी दलों ने की 100 सीटों की मांग

RNS INDIA NEWS 20/06/2024
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि उनकी पार्टी को महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से कम से कम 100 सीटों पर चुनाव लडऩे का मौका मिलना चाहिए। शिवसेना, महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा भी शामिल है। राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
राज्य के पूर्व मंत्री रामदास कदम ने शिंदे द्वारा अविभाजित शिवसेना के 58वें स्थापना दिवस पर आयोजित एक समारोह में बुधवार को कहा, हमें चुनाव लडऩे के लिए 100 सीटें मिलनी चाहिए और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम उसमें से 90 सीटें जीतेंगे। महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता छगन भुजबल ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी को राज्य विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए 80-90 सीटें मिलनी चाहिए।
उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बाद में कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और राज्य चुनाव में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को तीनों दलों के नेताओं के मिलने और चर्चा के बाद ही अंतिम रूप दिया जाएगा। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति ने राज्य की 48 में से 17 सीटें जीतीं। बीजेपी ने 9, शिवसेना ने 7 और एनसीपी ने 1 सीट जीती।
विपक्षी महा विकास अघाड़ी, जिसमें कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं, ने 30 सीटें हासिल कीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब के फगवाड़ा में बड़ी वारदात, चाचा ने भतीजे को चाकू से गोदा, अस्पताल में मौत
Next: आंधी-तूफान से एक आवासीय मकान की छत उड़ी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.