Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने रैणी आपदा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
  • देहरादून

महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने रैणी आपदा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

RNS INDIA NEWS 13/02/2021
rns featured image new

देहरादून। मसूरी में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल शहर के होटल सवॉय पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रैणी गांव की आपदा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आज महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एलबीएस अकादमी पहुंचे। आईएएस अधिकारियों से मुलाकात के दौरान कोश्यारी ने कई विषयों पर उनसे बातचीत की। करीब एक घंटा अकादमी में गुजारने के बाद राज्यपाल ने मसूरी के ही सवॉय होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। जहां उन्होंने रैणी गांव की आपदा को दुखद बताया। उन्होंने कहा देवभूमि में देवताओं का वास है। जैसे देवाताओं से दैत्यों का संघर्ष होता रहता था उसी तरह देवभूमि का भी दैवीय आपदाओं से सामना होता रहता है। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हम सभी बहादुरी के साथ इस तरह की आपदाओं का सामना करते हैं। उन्होंने कहा ऐसी दर्दनाक घटनाओं के बाद हर एक का दिल पसीजता है। उन्होंने रैणी गांव की आपदा से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस त्वरित गति से आपदाग्रस्त इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू किये गये वह बेहद की तारीफ-ए-काबिल है। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा सभी के सामूहिक प्रयास से इस तरह की आपदाओं से निपटा जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 50000 डॉलर का मार्क छूने के करीब बिटकॉइन
Next: पीएम किसान योजना के तहत 10.74 लाख किसानों को 1,15,276 करोड़ जारी : केंद्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.