Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम किसान योजना के तहत 10.74 लाख किसानों को 1,15,276 करोड़ जारी : केंद्र
  • राष्ट्रीय

पीएम किसान योजना के तहत 10.74 लाख किसानों को 1,15,276 करोड़ जारी : केंद्र

RNS INDIA NEWS 13/02/2021
rns featured image new

नयी दिल्ली (आरएनएस)। सरकार ने राज्यसभा में कहा कि पीएम किसान योजना के तहत अब तक 10.74 लाख किसानों को 1,15,276.77 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। पीएम किसान योजना एक आय सहायता योजना है जिसके तहत किसानों को तीन समान किस्तों में हर साल 6,000 रुपए दिए जाते हैं। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले पांच साल के दौरान किसानों की आय में वृद्धि करने, लागत घटाने, कृषि उत्पादकता बढ़ाने तथा बेहतर जोखिम प्रबंधन के लिए कई उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना के तहत देश के सभी छोटे और सीमांत किसानों के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना की शुरुआत की गयी है जिसके तहत तीन हजार रूपए की मासिक पेंशन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2020 तक इस योजना के तहत 21,11,317 किसान पंजीकृत हुए हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार किसानों को सिंचाई की खातिर डीजल के अलावा यूरिया और अन्य उर्वरकों जैसी जरूरी वस्तुएं नियंत्रित मूल्य पर मुहैया कराने पर विचार कर रही है, तोमर ने कहा कि कृषि राज्य का विषय है और इस नाते राज्य सरकारें अपने प्रदेशों में कृषि के विकास के लिए उचित उपाय करती हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिए राज्य सरकारों के प्रयासों की प्रतिपूर्ति करती हैं। तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा कृषि वर्ष जुलाई 2012-जून 2013 के संदर्भ में कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार प्रति कृषि परिवार औसत वार्षिक आय 77,112 रुपए रहने का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी ने रैणी आपदा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
Next: आईआरडीएआई ने सभी बीमा कंपनियों को अपनी डिजिटल बीमा पॉलिसियां डिजीलॉकर के जरिए जारी करने की दी सलाह

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.