Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महाराष्ट्र के रायगढ़ में नाव में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, एनआईए की टीम रवाना
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के रायगढ़ में नाव में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, एनआईए की टीम रवाना

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। महाराष्ट्र के रायगढ़ के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर संदिग्ध नाव में हथियारों का जखीरा मिलने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूरी घटना की जानकारी केंद्रीय एजेंसियों से साझा की है। जांच एजेंसी एनआईए भी पूरी घटना पर नजर बनाये हुए है। एनआईए मुंबई की एक टीम को भी रायगढ़ रवाना किया गया है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर समुद्री तट पर एक संदिग्ध लाइफबोट मिली है, जिसमें 3 एके-47 राइफल और विस्फोटक बरामद हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसियों ने भी महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय से घटना की जानकारी ली है। भारतीय कोस्ट गार्ड और केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए भी पूरी घटना पर नजर रखे हुए है। एनआईए की एक टीम को रायगढ़ रवाना किया गया है।
अभी तक की जानकारी के मुताबिक नाव का नाम लेडीहान है और ये मस्कट से यूरोप की तरफ जा रही थी। ये नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के नाम से रजिस्टर है। महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय के मुताबिक समुद्र में नाव का इंजन फटा और लोगों को निकालने के बाद ये नाव बहकर रायगढ़ के समुद्र तट पर पहुंच गई। इसके बाद भी प्रशासन कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता।
महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि पूरे मामले की हर एंगिल से जांच की जा रही है। इसके अलावा संबंधित केंद्रीय एजेंसियों से भी घटना की जानकारी साझा की गई है। गौरतलब है कि त्योहारों का सीजन होने के चलते रायगढ़ के पूरे इलाके में हाई अलर्ट कर दिया गया है। महाराष्ट्र एटीएस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। एनआईए की टीम भी जांच में शामिल होने रवाना की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनीष सिसोदिया ने रोहिंग्या मामले में गृह मंत्री को लिखा पत्र, जांच की उठाई मांग
Next: प्राचार्य, कॉलेज अध्यक्ष व लेक्चरर ने छात्राओं का किया यौन शोषण, एफआईआर दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.