Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान शुरू, पंपलेट और टोल फ्री नंबर जारी
  • देहरादून

महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान शुरू, पंपलेट और टोल फ्री नंबर जारी

RNS INDIA NEWS 15/11/2021
rns featured image new

देहरादून। महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने जनजागरण अभियान छेड़ दिया। रविवार को राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय प्रवकता डॉ. रागिनी नायक ने संयुक्त रूप से महंगाई पर दो पेज का परचा जारी किया। इस अभियान से टोल फ्री नंबर-1800212000011 पर मिस कॉल करके जुड़ा जा सकता है।
पूर्व सीएम रावत ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस नियमित रूप से पदयात्राएं, उपवास और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनता ने उपचुनाव में भाजपा करारी शिकस्त दी। इस हार के तत्काल बाद केंद्र सरकार ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में पांच से 10 रुपये तक की कटौती कर दी। इसीप्रकार उत्तराखंड की जनता केंद्र सरकार की नीति को जोरदार चांटा लगाते हुए भाजपा को तड़ीपार कर दे तो महंगाई और कम हो सकती है।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी, राजेंद्र सिंह भंडारी, गरिमा महरा दसौनी, डा.प्रतिमा सिंह, संग्राम सिंह पुंडीर, प्रदेश सचिव महेश जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने पूछे जनता से 10 सवाल: जनजागरण अभियान के पर्चें में कांग्रेस ने जनता के सामने दस सवाल रखते हुए हाँ-ना में जवाब पूछा है। देश महगाई बढ़ती जा रही है, कमाई घटती जा रही है? बहुत हुई महंगाई की मार-अबकी बार मोदी सरकार का नारा जुमला साबित हुआ है‌? इसप्रकार के 10 सवालों पर जनता की राय ली जा रही है। इसके साथ ही पहले पेज पर लोगों को कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के कार्यकाल और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई की तुलनात्मक जानकारी भी दी गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि महंगाई की वजह से आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। कांग्रेस जनजागरण अभियान के जरिए केंद्र सरकार के नीतियों का परदाफाश करेगी।
मेरी पत्नी मुझसे रोज पूछती है कि चीजों के दाम लगातार बढ़ते चले जा रहा है। महंगाई आसमान पर है और आमदनी वामदनी कुछ है नहीं। यह मेरी हालत नहीं है, बल्कि देश का हर व्यक्ति इसी स्थिति से जूझ रहा है। जनता वर्ष 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से भाजपा का देश सफाया करने का अभियान चलाने जा रही है।
-हरीश रावत, पूर्व सीएम

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो साल से नहीं दी आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि
Next: सेना की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.