Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मद्महेश्वर की उत्सव डोली पहुंची गौंडार गांव
  • रुद्रप्रयाग

मद्महेश्वर की उत्सव डोली पहुंची गौंडार गांव

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली भोलेनाथ के जयकारों, मांगल गीतों व वाद्य यंत्रों के साथ बुधवार को रात्रि प्रवास के लिए गौंडार गांव पहुंची। बृहस्पतिवार को डोली गांव से मद्महेश्वर मंदिर पहुंचेगी और पूर्वाह्न 11 बजे कपाट खोल दिए जाएंगे। बुधवार को मद्महेश्वर मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग एवं राकेश्वरी मंदिर के पुजारी ईश्वरी प्रसाद भट्ट ने भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली की आरती उतारी। इसके बाद डोली ने मंदिर की परिक्रमा कर भक्तों को आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने डोली को पगड़ी पहनाकर अकतोली धार तक विदा किया। सुबह सवा सात बजे डोली राकेश्वरी मंदिर रांसी से रवाना हुई और 10 बजे गौंडार गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने डोली यात्रा का स्वागत करते हुए सामूहिक अर्घ्य लगाया। डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु डोली की अगुवाई कर रहे हैं। इस मौके पर बीकेटीसी के सदस्य प्रह्लाद पुष्वाण, पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत, प्रधान अनूप पंवार, थोर मंडारी मदन सिंह पंवार, पूर्व प्रधान कुंती नेगी, फते सिंह पंवार, रवींद्र भट्ट, वीरेंद्र सिंह पंवार, दीपक रावत, जगत सिंह पंवार, दलीप रावत, रणजीत रावत, नारायण दत्त जुयाल, राहुल कुमार, दिग्विजय रावत, रघुवीर बर्त्वाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अशासकीय विद्यालयों में नियुक्तियों पर लगी रोक हटाने की मांग
Next: सुमित्रानंदन पंत स्मृति एवं लोक संरक्षण समिति का गठन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.