Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मदकोट-देहरादून रोडवेज बस सेवा बंद होने से लोगों में आक्रोश
  • पिथौरागढ़

मदकोट-देहरादून रोडवेज बस सेवा बंद होने से लोगों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। परिवहन निगम की मदकोट-देहरादून रोडवेज बस सेवा बंद होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि छह माह से बस सेवा ठप है, लेकिन निगम दोबारा सेवा शुरू करने को लेकर कोई पहल नहीं कर रहा है। बस सेवा के अभाव में लोग टैक्सियों में दोगुने से अधिक किराया देकर जिला मुख्यालय और देहरादून की यात्रा करने को मजबूर हैं। परिवहन निगम की ओर से पूर्व में मदकोट से देहरादून के लिए बस सेवा का संचालन किया जा रहा था। इससे क्षेत्र के लोगों को खासी राहत मिल रही थी। लोग सस्ते किराए पर मैदानी क्षेत्रों की आवाजाही कर रहे थे, लेकिन बीते जून माह से निगम ने बस सेवा बंद कर दी है। डीडीहाट कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर सिह टोलिया ने कहा बस सेवा बंद होने से 15 हजार से अधिक आबादी परेशान है। कहा टैक्सियों की अपेक्षा बस में किराया बेहद कम है। लेकिन अब बस सेवा संचालित न होने से लोगों के लिए टैक्सी में ही यात्रा करना मजबूरी बन गया है। जिसका खामियाजा उनका जेब का बोझ बढ़ा रहा है। टोलिया ने कहा अगर 15 दिन के भीतर बस सेवा शुरू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर एआरएम रवि शेखर कापड़ी का कहना है कि पूर्व में मदकोट-देहरादून बस को चारधाम यात्रा के लिए भेजा गया था। बाद में पहाड़ में चलने की बस की उम्र पूरी हो जाने के कारण सेवा को बहाल नहीं किया जा सका है। जल्द नई बस आने पर सेवा पुन: शुरू की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर हुई बैठक
Next: अल्मोड़ा: जिला योजना अन्तर्गत अनुदान पर स्याही हलों का हुआ वितरण

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.