Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर हुई बैठक
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पुलिस भर्ती की परीक्षा को लेकर हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। 18 दिसंबर को आयोजित होने वाली उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पुलिस आरक्षी/पीएसी/आईआरबी/अग्निशामक (महिला/ पुरुष) परीक्षा 2021 की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी सीएस मर्ताेलिया की अध्यक्षता में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नामित सभी सेक्टर अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सौंपे गए परीक्षा केंद्र पर जाकर सभी व्यवस्थाओं को परख लें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि परीक्षा केंद्र पर बिजली, पानी एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सभी दिशा निर्देशों का भली भांति पालन करें, तथा नियमानुसार परीक्षा संपन्न कराने की सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जाए। परीक्षा के दौरान सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
जनपद में इस परीक्षा हेतु 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा केंद्र अल्मोड़ा एवं रानीखेत के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों में 9186 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा 11 बजे से 01 बजे तक आयोजित की जाएगी। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण समेत आयोग के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए अभी करें तैयारी: अग्रवाल
Next: मदकोट-देहरादून रोडवेज बस सेवा बंद होने से लोगों में आक्रोश

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.