Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित
  • हरिद्वार

मदरसों में छात्र संख्या में भारी गिरावट, जांच के लिए समिति गठित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार जिले में संचालित मदरसों की जांच के दौरान छात्र संख्या में बड़ी कमी सामने आई है। प्रशासन के अनुसार जिले के मदरसों में दर्ज छात्रों की संख्या 31 हजार से घटकर करीब 19 हजार रह गई है। इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने एसडीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।

समिति में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भी शामिल किया गया है। समिति छात्र संख्या में आई कमी और अन्य अनियमितताओं की जांच करेगी।

हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने लक्सर तहसील क्षेत्र में मदरसों का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान जिले में संचालित 131 मदरसों में से 23 मदरसों में अनियमितताएं पाए जाने पर उनके मध्याह्न भोजन और अन्य मदों से मिलने वाले अनुदान पर रोक लगा दी गई थी।

अधिकारियों के अनुसार कुछ मदरसा संचालकों ने अपने संस्थान बंद करने के लिए भी आवेदन दिया है। उनका कहना था कि छात्र संख्या कम होने के कारण मदरसों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन को आशंका है कि छात्र संख्या में आई बड़ी गिरावट का संबंध जांच में सामने आई अनियमितताओं से हो सकता है। मामले में विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) अमित कुमार चंद ने बताया कि शैक्षणिक सत्र बदलने के दौरान प्रत्येक वर्ष छात्र संख्या में कुछ कमी दर्ज की जाती है और जुलाई तक स्थिति सामान्य हो जाती है। हालांकि इस बार सामने आए आंकड़ों की जांच कराई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गधोली में ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
Next: झूठी सूचना देकर पुलिस को किया गुमराह, कॉलर समेत चार लोगों पर कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.