Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मछली पालक ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मामला
  • बागेश्वर

मछली पालक ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मामला

RNS INDIA NEWS 16/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। दफौट क्षेत्र के एक ग्रामीण के तालाब की सारी मछलियां मर गई। मछली पालक ने तालाब में किसी के जहर डालकर मछिलयों को मारने की आशंका जताई। उन्होंने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराकर जल्द दोषियों को पकडऩे की मांग की है। ढूंगापाटली गांव के मनोहर सिंह मलड़ा साल 2018 से मछलियों का कारोबार कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। बीते रोज से उनके तालाब की मछलियां मरने लगी। देखते ही देखते तालाब की एक कुंतल से अधिक मछलियां मर गई। इस तरह से मछलियों के मरने पर परिवार को तालाब में जहर डाले जाने की शंका हुई। जिसको देखते हुए मलड़ा ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की। मलड़ा ने बताया कि मछली कारोबार से ही उनका परिवार पल रहा है। उनके पास मछलियों के दो तालाब हैं। जिसमें से एक के सुधारीकरण का काम चल रहा है। जिसके चलते सारी मछलियां एक ही तालाब में शिफ्ट की थी। उन्होंने बताया कि मछली पालन शुरू करने के साल उन्होंने करीब 40 किलो मछलियां बेची थी। पिछले साल उन्होंने 70 किलो से अधिक मछलियां बेची। बताया कि कारोबार अच्छा चल रहा था, लेकिन किसी ने जहर देकर मछलियों को मार दिया। जहर की आशंका के चलते सारी मछलियों को गड्ढे में दबाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से जल्द मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ग्राम प्रधान गणेश सिंह रावत ने भी दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। इधर कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोर ने दुकान से उड़ा लिए साठ हजार रुपये
Next: पुलिस उपाधीक्षक बिमल कुमार बने अपर पुलिस अधीक्षक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.