Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मायके वालों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीटा
  • हरिद्वार

मायके वालों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीटा

RNS INDIA NEWS 10/07/2022
default featured image

रुड़की। मनमुटाव पर पत्नी अपने परिजनों को साथ लेकर पति के घर पहुंच गई। कहासुनी के बाद विवाद में परिजनों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को जमकर पीटा। बीच-बचाव में जो भी आया उनको भी मारा पीटा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा समेत अन्य धाराओं में पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली को शाकुम्बरी विहार गणेशपुर निवासी शुभम वशिष्ठ ने तहरीर देकर बताया कि नीतू शर्मा निवासी गांव कायस्थ गांवडी मेरठ के साथ विवाह हुआ है। विवाह के बाद दंपत्ति में मनमुटाव हो गया। माता मीना शर्मा ने पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ मार्च में मेरठ में केस दर्ज कराया था। आरोप है कि 23 मार्च को पत्नी अपने परिजनों के साथ घर में घुसी और घर में जमकर तोड़फोड़ की। दबाव बनाया कि मेरठ में दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए। इस बीच कहासुनी पर पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को सूचना देने के दौरान फोन छीन लिया। शोर शराबा होने पर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। खुद को क्षेत्रवासियों से घिरता देख पत्नी अपने परिजनों के साथ जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गई थी। इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल ने बताया कि नीतू शर्मा, दीपांशु पुत्र बृजमोहन और रजनी निवासी कायस्थ गांवडी मेरठ, राजकुमार और राजकुमार की पत्नी निवासी रुड़की के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमरनाथ गुफा के पास दिखा तबाही का मंजर, बादल फटने के बाद 25 टेंट बहे
Next: पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, 12336 अभ्यर्थी हुए पास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.