Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से एनएचएम कर्मी भड़के, प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से एनएचएम कर्मी भड़के, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के आह्वान पर ऊधमसिंह नगर एनएचएम यूनियन के करीब 400 कर्मी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहे। इसमें जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएमओ कार्यालय, टीबी और एनसीडी क्लीनिक के सभी कर्मियों ने मांगे पूरी करने के लिए नारेबाजी की।
मंगलवार को धरन प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि एनएचएम कर्मियों के ग्रेड वेतनमान का प्रस्ताव शासन में लंबित पड़ा है। इससे कार्मिकों के मन में निराशा, असंतोष और रोष व्याप्त है। 17 साल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में सेवाएं दी जा रही हैं। जहां एक ओर कोविड महामारी की रोकथाम में अपनी जान की परवाह किए बिना कार्मिकों ने दिन रात कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कई कार्मिक कोरोना से ग्रसित भी हुए है फिर भी वह अपनी सेवाओं से पीछे नहीं हटे और पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं दूसरी ओर शासन और सरकार ने एनएचएम कर्मियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मियों का शासन स्तर से लंबित ग्रेड वेतनमान का प्रस्ताव को प्रस्तावित बैठक में लाया जाए और एनएचएम में आउटसोर्सिंग से भर्ती प्रक्रिया अविलंब समाप्त की जाए। उन्होंने बताया कि सात से नौ दिसंबर तक कार्य बहिष्कार करेंगे। यदि शासन स्तर पर किसी भी प्रकार की वार्ता अथवा समाधान नहीं निकाला जाता है तो सभी कर्मी 10 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर हर सिंह रावत, अर्चना उनियाल, मनोज आर्या समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12 वर्षीय बालिका को भगाने में केस दर्ज
Next: पार्टी टिकट देगी तो जीतकर दिखाऊंगा: अम्बा दत्त आर्या

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.