Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू
  • चम्पावत

मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू

RNS INDIA NEWS 12/10/2021
rns featured image new

चम्पावत। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने अपनी मांगों के संबंध में नारेबाजी की। लोहाघाट, पाटी एवं बाराकोट में भी फार्मासिस्टों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक समन्वय समिति के आवाहन और प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्य बहिष्कार कर रहे फार्मासिस्टों का कहना था कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन लंबे समय से फार्मासिस्ट संवर्ग का पुनर्गठन कर पदोन्नति के पदों को बढ़ाने, संवर्ग की राजपत्रित सेवा नियमावली को प्रख्यापित करने, पोस्टमार्टम भत्ते में व्याप्त विसंगति को दूर करने, एसीपी में पदोन्नति पद का वेतनमान, ग्रेड वेतन दिए जाने सहित कई मांगें कर रहा है। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कार्य बहिष्कार सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे का किया जा रहा है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं बहाल रखीं गई हैं। बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के अग्रिम निर्देश तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री के अलावा वरिष्ठ फार्मासिस्ट भूपेश जोशी, तान सिंह, मनोज कुमार पुनेठा, प्रमोद कुमार पांडेय, उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समन्वय समिति के खीम सिंह बिष्ट, पुष्पा बाल्मीकि, दीपा कांडपाल, त्रिभुवन कोठारी आदि फार्मासिस्ट मौजूद रहे। इधर लोहाघाट में भी फार्मासिस्टों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर नवीन कन्नौजिया, प्रेमराम, किरन राय आदि मौजूद रहे। पाटी में प्रकाश कठैत के नेतृत्व में अनिल वर्मा, योगेश, मीनू राणा, दीपा कश्यप ने प्रदर्शन किया। बाराकोट में मनोज वर्मा के नेतृत्व में सुनील जोशी, शेखर गोर्खा, सुरेश पाटनी आदि प्रदर्शन में शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने किया स्नेहिल संस्था द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव राष्ट्रीय कला यात्रा के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग
Next: लक्कड़ घाट पर सड़क किनारे मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.