Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अभद्रता से परेशान नर्सिंग स्टाफ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
  • बागेश्वर

अभद्रता से परेशान नर्सिंग स्टाफ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर। जिला अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने ड्यूटी के दौरान लगातार हो रहे दुर्व्यवहार और अभद्रता पर नाराजगी जताई है। स्टाफ ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था नहीं सुधरी तो वे कार्य बहिष्कार के लिए मजबूर होंगे।

शनिवार को स्टाफ नर्सों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ दिन-रात मरीजों की देखभाल और आपातकालीन सेवाओं में जुटा रहता है, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें असुरक्षा और मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

नर्सों का आरोप है कि शाम के समय कई तीमारदार शराब के नशे में अस्पताल पहुंचते हैं और स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग हेल्प डेस्क के बजाय स्टाफ के निजी मोबाइल नंबरों पर सीधे संपर्क करने का दबाव बनाते हैं, जिससे कार्य प्रभावित होता है और गंभीर मरीजों की देखभाल में भी दिक्कत आती है।

नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मरीजों से मिलने के लिए निर्धारित समय तय करने की मांग की। उनका कहना है कि भय और तनाव के माहौल में काम करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है।

इस दौरान रेखा रौतेला, मधु, पूनम, पूनम सिंह, भावना, ममता, उमा, गीतांजलि, दीपा, दीप्ति, इंदु और कविता सहित कई स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माजरी ग्रांट में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर ग्रामीणों का विरोध
Next: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.