Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मां सुरकंडा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व
  • टिहरी

मां सुरकंडा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गंगा दशहरा पर्व

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर में गंगा दशहरा पर्व पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन भी ग्रहण किया। रविवार को गंगा दशहरा पर मां सुरकंडा मंदिर में विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था, जो दिन भर जारी रहा। तड़के सबसे पहले गंगाजल से मां का स्नान कराया गया। उसके बाद विशेष पूजा संपन्न हुई। बाद में मंदिर के नीचे गंगा धारा की साफ सफाई कर वहां पूजा की गई। फिर मंदिर के दो सौ मीटर नीचे उत्तरी ढाल पर इंद्र गुफा में इंद्र देवता की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। दिन में ढोल वादकों द्वारा ढोल बजाकर मां की स्तुति की। फिर सुरकंडा देवी अपने पश्वा पर अवतरित हुई और सभी श्रद्धालुओं को उनकी सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। लोगों ने मां के जयकारे लगाए। उसके बाद श्रद्धालुओं को भंडारे का भोज परोसा गया। मंदिर समिति के प्रबंधक उत्तम सिंह जड़धारी ने बताया कि तड़के सबसे पहले मां की विशेष पूजा अर्चना की गई। मंदिर प्रांगण में विभिन्न स्थानों से आई देव डोलियों के पहुंचने पर मंदिर समिति द्वारा डोलियों को बाहर किया गया। समिति ने विरोध जताया कि मंदिर में देव डोली का प्रवेश निषेध रहेगा। बताया कि इस बार भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में आए हैं। उन्होंने शांत चित मन से माँ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष शक्ति प्रसाद लेखवार, सचिव कलम सिंह जड़धारी, सुमेर सिंह जड़धारी, विनोद सिंह जड़धारी, सोहन लाल लेखवार, पप्पू राम लेखवार, जीत सिंह नेगी, धनवीर जड़धारी, विजयपाल थापा, कुशाल सिंह जड़धारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला चिकित्सालय कोटेश्वर में भर्ती 5 घायलों को परिजन अपने साथ ले गए
Next: भगवान श्रीकृष्ण को भेंट किया चांदी का मुकुट और बांसुरी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.