Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मां नंदा और लाटू की स्तुति के साथ नंदासैंण मेले का आगाज
  • चमोली

मां नंदा और लाटू की स्तुति के साथ नंदासैंण मेले का आगाज

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

चमोली। गैरसैंण और कर्णप्रयाग विकासखंड की सीमा पर स्थित नंदासैंण में बुधवार को चार दिवसीय पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले की शुरूआत हुई। मेले का आगाज हिमालय की आराध्य देवी मां नंदा और नंदा के धर्म भाई लाटू की पूजा अर्चना के साथ हुआ। बुधवार सुबह मेला मैदान में प्राथमिक विद्यालय मलेठी, ऐरोली, दुबतोली, गिरतोली, कफलोड़ी के बच्चों ने मार्च पास्ट का आयोजन किया। जिसके बाद मेला पांडाल में महिला मंगल दल पुनगांव, मालई, बैनोली, मलेठी सहित अन्य महिलाओं ने जागर, चौंफला सहित मां नंदा के जागरों की प्रस्तुति दी। वहीं मेले में कृषि, पशुपालन, वन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य आदि विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इससे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। इस अवसर पर ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, मेला समिति अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई, संदीप कुमार, भुवन नौटियाल, धनपा देवी, गोवर्धन कैलखुरा, अवतार सिंह चौधरी, जगदीश मलेठा, त्रिलोक खत्री, मनोज चौहान, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे: प्रेमचंद
Next: हर कार्यकर्ता का होगा सम्मान: दास

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.