Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे: प्रेमचंद
  • टिहरी

2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 10/11/2022
rns featured image new

नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहरी विकास व जिले के प्रभारी मंत्री डा प्रेमचंद अग्रवाल ने चंबा ब्लाक मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को आयोजित बैठक में डा. अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त व 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में उत्तराखंड को शामिल करने का काम करेंगे। डा. अग्रवाल ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप राज्य के विकास की दिशा का निर्धारण पर ध्यान दिया जा रहा है। हमारा प्रयास आगामी 5 सालों में प्रदेश के ग्रोथ रेट को दोगुना करने का है। प्रदेश के विकास की हमारी अकेले की नहीं बल्कि सवा करोड़ करोड़ प्रदेशवासियों की सामूहिक यात्रा है। डा. अग्रवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का उत्तराखंड में लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित भाव से जुड़ी है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो इसके लिए सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि पर खासतौर पर फोकस किया गया है।
अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों के अनुरूप आदर्श उत्तराखंड 2025 को अपना मंत्र बनाकर त्वरित गति से कार्य शुरू कर दिए हैं। आजादी के अमृत काल के लिए आगामी 25 सालों की योजना तैयार की जा रही है। एसडीसी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमारा उत्तराखंड अग्रणी राज्य रहा है। मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करने का आवाहन किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व दर्जाधारी अतर सिंह, ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, राज्य आंदोलनकारी वीरेंद्र सिंह नेगी, मण्डल अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा परमवीर पंवार, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा ओम प्रकाश, हरि प्रसाद सकलानी, सुशील कुमार, मण्डल महामंत्री विनोद सुयाल, ललित सुयाल, दरमियान सिंह नेगी, बिशन चंद रमोला, राकेश सुयाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून फिल्म फेस्टिवल के लिए चयनित हुई ‘द व्हील ऑफ टाईम‘
Next: मां नंदा और लाटू की स्तुति के साथ नंदासैंण मेले का आगाज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.