Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मां अगनेरी मंदिर में तीन दिवसीय चैत्राष्टमी का मेला शुरू
  • अल्मोड़ा

मां अगनेरी मंदिर में तीन दिवसीय चैत्राष्टमी का मेला शुरू

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा/ चौखुटिया: चैत्र नवरात्र में मां अगनेरी मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय चैत्राष्टमी का मेला शुरू हो गया है जिसका मुख्य मेला 9 अप्रैल को लगेगा। मेला समिति ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मेले में विभिन्न मनोरंजन के साधन सहित बाहरी व्यापारियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। वहीं मंदिर की सजावट भी मेला समिति द्वारा की जा चुकी है। इससे पहले मेला समिति के पदाधिकारियों और पूर्व विधायक महेश नेगी ने मेले का शुभारंभ किया। आपको बता दें कि मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मनराल ने बताया कि 7 अप्रैल से लगने वाले तीन दिवसीय चैत्राष्टमी मेले की मुख्य रस्म ढौन थोक से डोला लाने की 9 अप्रैल अष्टमी के दिन होगी तथा अगले वर्ष के लिए नागाड़ थोक को बीड़ा सौंपकर नारियल तोड़कर मां को पूर्व में दी जाने वाली पशुबलि की रस्म अदा की जाएगी। मेले की शुरुआत 7 अप्रैल दोपहर 2 बजे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगी सायं 6 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 8 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा भजन कीर्तन होंगे 9 अप्रैल को मुख्य मेला लगेगा।

वही मेले में चांचरी व भगनौल में पारंगत बुजुर्ग लोक कलाकार भवानी राम की टीम ने हुड़के की थाप पर मेले से जुड़े भगनोल आदि सुनाए, जिसमें कस हैंछि कौतिक मोहना, कस हैंछी रौनका, कोरोना लागो काव मोहना, उड़ी रंगत रौनका आदि सुनाए। कार्यक्रम में मेला समिति के डॉ. कुलदीप बिष्ट, समिति अध्यक्ष सुरेंद्र मनराल, मंदिर के पुजारी केवलानंद जोशी, कैलाश जोशी आदि का सहयोग रहा।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पात्र लोगों के भवन जल्द बनाएं: डीएम
Next: हार के बाद ऋषभ पंत को एक और झटका, लाखों रुपये का भरना होगा जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.