Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • लुधियाना में हंगामा: कमिश्नर दफ्तर पहुंचे कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड को निहंगों ने दौड़ाया
  • पंजाब

लुधियाना में हंगामा: कमिश्नर दफ्तर पहुंचे कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड को निहंगों ने दौड़ाया

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

लुधियाना (पंजाब)। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर दफ्तर में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब निहंग जत्थेबंदियों ने कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड को घेर लिया। मंड निहंगों से बचकर भागने लगे तो वे गिर गए और उनकी दस्तार उतर गई। इसके बाद उनके सुरक्षा कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी उन्हें घेर कर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में ले गए। इसके बाद निहंग जत्थेबंदियों को पुलिस अधिकारियों ने समझाया और वहां से भेजा।

थाना डिवीजन तीन में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के माता पिता के बारे में सोशल मीडिया में अपशब्द बोलने के एक मामले में निहंग जत्थेबंदियां आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर इकट्ठा हुईं थीं। इसी दौरान कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड और उनके साथ शिवसेना पंजाब के अमित अरोड़ा वहां पहुंचे। पहले तो वह दोनों पुलिस कमिश्नर से अपने किसी मामले में मिल कर आ गए। उसके बाद जब दोनों बाहर निकले तो निहंग सिंहों के साथ उनका आमना सामना हो गया।

दोनों तरफ से गालियां निकालनी शुरू कर दी गईं। इसी दौरान निहंग जत्थेबंदियों ने दोनों का घेराव कर लिया। निहंग जत्थेबंदियों ने पुलिस की मौजूदगी में ही मंड का पीछा करना शुरू कर दिया। मंड के सुरक्षा कर्मचारी उन्हें घेर कर खड़े हो गए। जब निहंग सिंह आगे आए तो कांग्रेसी नेता मंड वहां से भागने लगे। इसी दौरान वह नीचे गिर गए और उनकी दस्तार भी उतर कर गिर गई और उनके घुटने पर चोट लगी। पुलिस ने बीच बचाव किया।

निहंग सिंहों ने आरोप लगाया कि उन्हें देखने के बाद कांग्रेसी नेता जानबूझ कर अपशब्द बोल रहे थे। जबकि कांग्रेसी नेता मंड ने कहा कि वह और अमित अरोड़ा किसी काम से आए थे। जब वह बाहर निकलने लगे तो बेवजह उन्हें घेर लिया गया और उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी गईं। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने के लिए निहंग आगे आने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैप्टन पर भड़के नवजोत सिद्धू
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एमएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

Related Post

rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.