Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • कैप्टन पर भड़के नवजोत सिद्धू
  • पंजाब

कैप्टन पर भड़के नवजोत सिद्धू

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

पुराना वीडियो शेयर कर अमरिंदर को बताया कृषि कानूनों का निर्माता

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अब पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तीखा हमला बोला है। अमरिंदर सिंह के सीएम पद से इस्तीफा देने और नई राजनीतिक पार्टी बनाने के एलान के गुरुवार को सिद्धू ने पहली बार उन पर टिप्पणी की। उन्होंने अमरिंदर का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया… तीन काले कानूनों के निर्माता, जो अंबानी को पंजाब की किसानी में लाए, जिन्होंने पंजाब के किसानों, छोटे व्यापारियों और श्रमिकों को नष्ट कर दिया। 

रावत ने भी दिया था बड़ा बयान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नया राजनीतिक दल बनाएंगे। नवंबर में पार्टी का एलान करेंगे। कैप्टन ने भाजपा के साथ भी गठबंधन का संकेत दिया। इस पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया। रावत ने कहा कि कैप्टन के पार्टी बनाने से कांग्रेस का कोई नुकसान नहीं होगा। वास्तव में हमारे प्रतिद्वंद्वियों के मतों का विभाजन होगा। कांग्रेस प्रभावित नहीं होगी। रावत ने कहा कि कांग्रेस का वोट चन्नी सरकार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। जिस तरह से चन्नी ने शुरुआत की है, उन्होंने पंजाब और पूरे देश के सामने एक अच्छी छाप छोड़ी है।

गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तो यहां तक कह दिया था कि कैप्टन ने हमेशा निजी हितों के लिए राजनीति की है। उन्होंने कहा कि पंजाब को पाकिस्तान से नहीं बल्कि कैप्टन और उनकी गद्दारी से खतरा है। रंधावा ने कहा कि साढ़े चार साल तक कैप्टन ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया लेकिन अब वह दावे कर रहे हैं कि सुरक्षा के मुद्दे को लेकर वह डोभाल से मिले हैं।

कैप्टन ने ट्वीट कर इरादा किया था स्पष्ट

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अगले माह अपनी नई सियासी पार्टी के गठन की बात ट्वीट कर इरादा भी स्पष्ट कर दिया। कैप्टन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि जब तक मैं अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। पंजाब को राजनीतिक स्थिरता और आंतरिक और बाहरी खतरों से सुरक्षा की जरूरत है। मैं अपने लोगों से वादा करता हूं कि इसकी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैं वह करूंगा जो आज दांव पर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरियाणा सरकार को हाईकोर्ट की फटकार
Next: लुधियाना में हंगामा: कमिश्नर दफ्तर पहुंचे कांग्रेस नेता गुरसिमरन मंड को निहंगों ने दौड़ाया

Related Post

rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.