Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग
  • देहरादून

लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/11/2020
01- (27)

लव जिहादियों की न कोई अपील हो और न ही सुनवाई , चौराहे पर हो फांसी : साध्वी प्राची
हरिद्वार। हिंदुवादी नेता साध्वी प्राची ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लव जिहादियों को चौराहे पर फांसी दी जानी चाहिए। उनकी न कोई अपील हो और न ही सुनवाई। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। साध्वी प्राची रविवार को हरिद्वार में निकिता हत्याकांड के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर हुए प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद से दुनिया त्रस्त है। भारत में भी कुछ लोग सडक़ों पर उतर रहे हैं। सरकार को इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल और प्रियंका का नाम लिए बिना साध्वी ने कहा कि बंटी-बबली हाथरस तो जा सकते हैं, लेकिन बल्लभगढ़ नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के नाम पर सिर्फ राजनीति करती रही है।
बाबा रामदेव ने भी कर चुकें हैं हत्यारों को फांसी देने की मांग
हाल ही में योगगुरु बाबा रामदेव ने हरियाणा के बल्लभगढ़ में लव जिहाद के नाम पर किए गए हत्याकांड में आरोपितों को खुलेआम फांसी दिए जाने की मांग की, जिससे यह बाकी के लिए उदाहरण बनें और कोई अन्य ऐसी हिमाकत करना तो दूर, ऐसा सोच भी न सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि देश में इस वक्त लव जिहाद के नाम पर हत्याओं और अपराध का जो दौर चल रहा है, जो गुंडागर्दी हो रही है, उसे रोकने को सख्त कानून बनाएं और ऐसे आरोपितों को सरेआम चौराहों पर फांसी दी जाए, जो नजीर बनें। योगगुरु बाबा रामदेव ने निकिता को बहादुर बेटी बताते हुए घटना पर दुख जताया, कहा कि यह शर्मनाक है कि किसी को महज इसलिए सरेशाम मार डाला गया कि उसने अपना धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया था। कहा कि यह देश के लिए कलंक है, इस दाग को जल्द से जल्द मिटा देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने बदली करवट
Next: पुलिस के लिए चुनौती बना फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.