Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने बदली करवट
  • उत्तराखंड

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने बदली करवट

RNS INDIA NEWS 01/11/2020
Weather

देहरादून। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। बदरीनाथ और केदारनाथ में आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है। बढ़ती ठंड के बीच धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। तापमान में तेजी से गिरावट के कारण मौसम में बदलाव आ रहे हैं। दीपावली से पहले प्रदेश में ठंड महसूस की जा सकती है। राज्य के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। उत्तराखंड में लगातार ठंड का इजाफा हो रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में मैदानी इलाकों के मुकाबले काफी ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को कई तरह की मुश्किलें पेश आ रही हैं और वे पूरा दिन धूप के नीचे बैठ ठंड से निजात पा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अगले कुछ दिनों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। जिसके तहत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्का हिमपात हो सकता है। जिसके साथ ही देहरादून और हरिद्वार समेत अन्य मैदानी जिलों में भी सर्दी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का असर भी बढ़ सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाएं तैयार कर रहीं गोबर के दीपक
Next: लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
748514315_1511053496863326_3861189146975503688_n_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 15.42.46_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.