Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लूट के प्रयास में नाबालिग सहित चार पकड़े
  • हरिद्वार

लूट के प्रयास में नाबालिग सहित चार पकड़े

RNS INDIA NEWS 22/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। मंगलौर-भगवानपुर बाईपास मार्ग पर ग्रामीण के साथ लूट के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से तीन नाबालिग बताए गए हैं। जबकि एक युवक 18 वर्ष का बताया गया है। चारों आरोपियों का चालान करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया। 20 जुलाई की सुबह ग्राम तांशीपुर निवासी निशांत कुमार दूध लेकर रुडक़ी के लिए निकला था। तभी चार युवकों ने उसके साथ लूट का प्रयास किया था। इस संबंध में पीडि़त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया था। गुरुवार को मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली की लूट के प्रयास की घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी मंगलौर भगवानपुर बाईपास पर मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि तीन आरोपी नाबालिग है जबकि एक आरोपी की उम्र 18 वर्ष बताई गई है। बताया गया है कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि महंगे मोबाइल व अन्य शौक पूरे करने के लिए उन्होंने लूट की घटना का प्रयास किया था। इंस्पेक्टर मंगलौर यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी गंगनहर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। 18 वर्षीय आरोपी का नाम कलीम बताया गया है जो कि ग्राम तांशीपुर का ही रहने वाला है। चारों आरोपियों का चालान करने के बाद संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोदियाल को मिली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी, प्रीतम नेता प्रतिपक्ष, हरदा पर चुनाव का प्रभार
Next: टोल प्लाजा पर हुड़दंग मचाने में चार युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का लोगों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.