Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत चप्पे चप्पे पर अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क नजर
  • अल्मोड़ा

लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत चप्पे चप्पे पर अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क नजर

RNS INDIA NEWS 05/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र जनपद पुलिस सतर्क है। जनपद अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व भयमुक्त सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों व जनपद के प्रवेश मार्गों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाने और आपराधिक व अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स की सतर्क माँनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत अवैध नगदी, अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी, संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु की तलाश हेतु जनपद के प्रवेश मार्गो पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा निरंतर आपराधिक, अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियाँ प्रकाश में आती है, तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
गुरुवार को जनपद पुलिस द्वारा इवनिंग स्टॉर्म 2.0 के तहत एकान्त, संदिग्ध स्थानों पर सघन चैकिंग कर संदिग्धों की तलाशी आदि भी ली गई। इस दौरान होटल ढ़ाबों में शराब पीने, पिलाने व न्यूसेन्स फैलाने वाले 25 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 167 लोगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम तहत चालानी कार्यवाही की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो वाहनों से पकड़े 04 लाख 95 हजार रुपये
Next: ऑनलाइन रिव्यू कर कमाई के झांसे में गंवाए 2.60 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.