Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • लोदीमाजरा पंचायत में 70 वर्ष पुरानी समस्या को दून विधायक ने किया हल
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

लोदीमाजरा पंचायत में 70 वर्ष पुरानी समस्या को दून विधायक ने किया हल

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
WhatsApp Image 2021-09-15 at 5.35.38 PM

बनवीरपुर में 1 करोड़ 92 लाख से बनने वाले पुल का किया शिलान्यास

आरएनएस सोलन(बद्दी) :
दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने ग्राम पंचायत लोदी माजरा के गांव बनवीरपुर में 1 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पुल का भूमि पूजन करके शिलान्यास किया। भाजपा दून मंडल के महामंत्री व लोदी माजरा पंचायत के पूर्व उप प्रधान प्रधान कश्मीरी लाल धीमान ने बताया कि विधायक के प्रयासों से पंचायत के लोगों की 70 वर्ष पुरानी समस्या का हल हुआ है। पंचायत के लोगों को बनवीरपुर खड्ड पर पुल न होने के कारण बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में जब खड्ड उफान पर होती है लोगों को घंटो पानी उतरने का इंतजार करना पड़ता है। रात के अंधेरे में तो लोगों को खड्ड से गुजरना मुश्किल होता है। लोगों ने अपनी समस्या से विधायक को मौके पर बताया तो उन्होंने समस्या के निदान के लिए बीबीएनडीए से पुल के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करवाई है। बुधवार को विधायक ने भूमि पूजन करके कार्य आरम्भ करवाया है। उन्होंने बताया कि विधायक के निर्देशानुसार अब इस खड्ड पर 48 मीटर लंबे पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा डेढ़ वर्ष के भीतर करके पंचायत को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान दर्शना देवी, उप प्रधान गुरचरण सिंह, महामंत्री कश्मीरी लाल, वार्ड पंच तरसेम लाल, राम सिंह, कृष्ण कुमार बिटटू, भंगी राम धीमान, हरदेव धीमान, लछमण लम्बरदार, किशोर कुमार, जीत राम, हाकम सिंह, रंजीत कुमार, भंगा राम,सुमन देवी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अजय शर्मा, एसडीओ मुनीष ठाकुर व जेई लखमिंदर सहित बहुत से ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शूलिनी विश्वविद्यालय में ‘अल्फ़ाज़’ कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित
Next: मुख्यमंत्री 16 सितम्बर को सोलन के प्रवास पर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.