Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋण की राशि जमा करने वाले कर्मचारियों पर गबन का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

ऋण की राशि जमा करने वाले कर्मचारियों पर गबन का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बंधन बैंक की माइक्रो फाइनेंस इस्लामनगर शाखा में कर्मचारियों पर ऋण हड़पने का आरोप है। गुरुवार को विभिन्न वार्ड की महिलाओं ने कोतवाली पहुंचकर उनकी धनराशि हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के लिए संबंधित बैंक के अफसरों व कर्मचारियों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। मामला मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ में भी पहुंचा है। गुरुवार को कोतवाली पहुंची पार्वती ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि वह वार्ड आठ आंबेडकर नगर की निवासी हैं। उन्होंने बंधन बैंक की शाखा से एक लाख का ऋण लिया था। उन्होंने नियमानुसार ऋण की अदायगी ब्याज समेत कर दी। कर्मचारी ने पासबुक में भी ऋण जमा चढ़ाया। बताया कि इसके बाद बैंक से ऋण वसूली के लिए कर्मचारियों ने संपर्क किया। आरोप लगाया कि कर्मचारी ने बैंक में रुपये जमा नहीं किए। उन पर 45 हजार बकाया बताया है। मुन्नी देवी ने बताया कि उन्होंने डेढ़ लाख का ऋण लिया था। एक वर्ष में ऋण अदा कर दिया था। बैंक से 55 हजार ऋण बकाया बताया गया। इस तरह दूसरी महिलाओं ने भी पुलिस को अपनी पीड़ा बताई। कहा कि उनकी सिविल भी खराब हो गयी है। अविनाश वाल्मीकि ने बताया कि कई महिलाओं के साथ ठगी के मामले सामने आए हैं। बैंक के कर्मचारी जब कोतवाली पहुंचे तो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं दिखे। प्रबंधक विदुर व्यापारी ने बताया कि उन्होंने एक माह पूर्व ज्वाइन किया है। सीएम पोर्टल में भी पूर्व में शिकायत दर्ज हुई है। प्रारंभिक जांच में दो कर्मचारियों की भूमिका सामने आयी है। कितने रुपये का गबन हुआ है, इसका पता लगाया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई होगी। संबंधित कर्मचारियों से राशि रिकवर की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का लाभ उठाएं प्रदेश के किसान : मुख्यमंत्री
Next: डोटियाल कस्बे में उत्पात मचा रहे तीन युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.