Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लायंस क्लब ने आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक को किया सम्मानित
  • देहरादून

लायंस क्लब ने आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/08/2020
IMG-20200826-WA0004

देहरादून। द इंटरनेशनल एसोशियेशन आफ लायंस क्लबस के सदस्य लायंस क्लब देहरादून वेस्ट डिस्टिक 321-सी1 द्वारा आत्मनिर्भर भारत की मुहिम में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक पी के दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान आयुध निर्माणी के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक सूक्ष्म समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि देहरादून स्थित आयुध निर्माणी इस राज्य के लिए गौरव की बात है और यहां के महाप्रबधंक के द्वारा आत्मनिर्भर भारत मुहिम में जो अपना योगदान दिया गया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरा देश एक महामारी के दौर से गुजर रहा है और ऐसे में प्रधानमंत्री की इस मुहम में अपना योगदान देने लिए आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक व उनकी टीम बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि ऐसे दौर में भारतीय सेना को स्वदेशी व उच्च गुणवत्ता का सामान देना अपने अपने आप में चुनौती पूर्ण कार्य है इस चुनौती को आयुध निर्माणी देहरादून के महाप्रबंधक व उनकी टीम ने स्वीकार किया और इसको पूरा करके दिखाया।
इस अवसर पर महाप्रबधंक ने लॉयन्स क्लब के पदाधिकारियों का धन्वाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे अपने काम में लगातार आगे बड़ रहे हैं और आने वाले दिनों में वे अधिक से अधिक उत्पादन कर सेना को अधिक आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आयुध निर्माणी हर चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार है। श्री दीक्षित ने आई आर डी ई के निदेशक श्री बेंजामिन का इसमे विशेष योगदान रहा हम उनके भी आभारी हैं। इस दौरान लायंस क्लब ने महाप्रबंधक को एक इम्यूनिटी बूस्टर किट भी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर जेसीएम के सदस्य अशोक शर्मा ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि आयुध निर्माणी महाप्रबंधक के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम कर रही है और आने वाले दिनों में यह काम और गति पकड़ेगा। उन्होंने महाप्रबंधक व उनकी टीम को सम्मानित करने पर लॉयन्स क्लब का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब की ओर से अनिल गुप्ता, नरेश कुमार, नरेन्द्र गोयल, अनिल कुमार, अशोक कुमार, राकेश, नीरज व आयुध निर्माणी के अपर महाप्रबंधक एस सी झा, राजेश शर्मा, अमित सिंह, कलीम अहमद, इंदर सिंह, अशोक शर्मा, प्रभात भारद्वाज आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आज मिले 530 कोरोना संक्रमित
Next: टैक्सी यूनियन ने फूंका लोनिवि का पुतला

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.