Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत
  • हरिद्वार

लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन की मौत

RNS INDIA NEWS 05/09/2020
rns featured image new

सब स्टेशन पर कार्यरत एक लाइनमैन की रुडकी मानकपुर के पास लाइन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। मानकपुर निवासी मैनपाल (30) पिछले छह साल से सब स्टेशन पर संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। मैनपाल सब स्टेशन से शटडाउन लेकर मानकपुर के पास 11 हजार केवी लाइन को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गया। पोल पर चढ़ते ही उसने जंपर ठीक करने के लिए तार को छुआ तो उसमें अचानक करंट आ गया। करंट लगते ही वह पोल से नीचे गिर गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे कुछ किसान वहां पर आ गए।
किसानों ने उसे डॉक्टर के यहां पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को उसके मरने का पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। गांव के कई लोगों ने सब स्टेशन पर जमा होकर ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने मैनपाल की पत्नी को मुआवजा देने तथा सरकारी नौकरी पर रखने की मांग की। सब विद्युत स्टेशन पर तैनात एसडीओ अनीता सैनी का कहना है कि कई बार शटडाउन लेने के बाद भी करंट हवा से वापस आ जाता है। इसी कारण यह हादसा हुआ। अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने बताया कि रुडक़ी विद्युत कार्यालय के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण वह होम क्वारंटाइन हैं। इसीलिए मौके पर नहीं आ सकते।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गिरफ्तार आरोपी के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडक़ंप
Next: स्पोर्ट्स शूज दिलाने के नाम पर कारोबारी से लाखों की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.