Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लाइसेंस शुल्क निरस्त करने की मांग उठाई
  • ऊधम सिंह नगर

लाइसेंस शुल्क निरस्त करने की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 06/10/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  दुकानदारों पर लगाया जा रहा लाइसेंस शुल्क निरस्त करने और ट्रैफिक वन वे करने की मांग को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल समिति ने मेयर दीपक बाली को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को निगम कार्यालय में व्यापारियों ने मेयर बाली से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा दुकानदारों पर लगाया जा रहा लाइसेंस शुल्क निरस्त किया जाए, क्योंकि व्यापारी पहले से ही कई टैक्सों से पीड़ित हैं और ऑनलाइन बिजनेस से भी व्यापार पूरी तरह प्रभावित है। ऑनलाइन से सामान इतनी सस्ती दरों पर ग्राहकों के घर पहुंच रहा है कि वह दुकानों पर जाकर सामान लेना पसंद नहीं कर रहे हैं, इससे व्यापार में घोर मंदी चल रही है। ऐसे में निगम द्वारा लगाए जा रहे टैक्स से व्यापारी की कमर टूट जाएगी और वे व्यापार बंद करने की स्थिति में आ जाएंगे। वहीं, व्यापारियों ने बड़े डाकखाना मोड़ से किला बाजार बिजली घर तक ट्रैफिक वन-वे किए जाने की भी मांग करते हुए कहा गया कि बाजार में हर समय ई-रिक्शा व अन्य वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहने से व्यापारियों के व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जाम की वजह से ग्राहक बाजार में आने से कतराने लगे हैं। ट्रैफिक वन-वे होने से काफी हद तक दिक्कत दूर होगी। यहां देवभूमि व्यापार मंडल समिति के नगर अध्यक्ष सुनील टंडन, राकेश नरूला, गुरविंदर सिंह चंडोक, रितेश सिंघल, मनीष सचदेवा, मनोज कुमार, प्रभात साहनी, चेतन अरोरा, चंद्रशेखर, मो. नसीम, पवन अरोरा, इकबाल, रजत मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसीलदार से अभद्रता पर नायब नाजिर डीएम दफ्तर से अटैच
Next: हरिद्वार से टनकपुर जा रही रोडवेज बस रास्ते में खराब

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
  • स्कूली बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का पाठ पढ़ा रही अल्मोड़ा पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.