Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हरिद्वार से टनकपुर जा रही रोडवेज बस रास्ते में खराब
  • ऊधम सिंह नगर

हरिद्वार से टनकपुर जा रही रोडवेज बस रास्ते में खराब

RNS INDIA NEWS 06/10/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   हरिद्वार से टनकपुर जा रही रोडवेज बस सोमवार को रास्ते में अचानक खराब हो गई। इससे यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। हरिद्वार डिपो की बस संख्या यूके 08 पीए 1631 में करीब 35 यात्री सवार थे। इनमें अधिकांश बनबसा, टनकपुर और नेपाल के रहने वाले थे। करीब दो घंटे बाद मैकेनिक के आने के बाद बस सही होने पर यात्री गंतव्य को गए। परिचालक संजय सिंह राणा के अनुसार, बस दोपहर करीब 1.30 बजे जब गदरपुर से आगे महतोष मोड़ के पास पहुंची तो अचानक गियरबॉक्स में खराबी आ गई। इसके बाद बस नेशनल हाईवे पर मंडी के पास रुक गई। घंटों तक यात्री तेज धूप में सड़क किनारे खड़े रहे। यात्रियों के मुताबिक, न तो कोई वैकल्पिक वाहन तुरंत मिला और न ही विभाग की ओर से कोई त्वरित सहायता पहुंचाई गई। यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन से मांग की है कि खराब बसों को सड़कों पर न उतारा जाए और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए वाहनों की नियमित जांच की जाए ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। यात्रियों ने सुनाई आपबीती बनबसा निवासी सुनील और राज ने बताया कि वे मनानी से हरिद्वार होकर लौट रहे थे। हरिद्वार से बस में बैठे, कुछ घंटों बाद बस बीच रास्ते में खराब हो गई। काफी परेशानी हुई, समय भी खराब हुआ। टनकपुर निवासी धमबहादुर ने बताया कि हरिद्वार से टनकपुर के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में बस रुक गई। कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। काठमांडू (नेपाल) निवासी जीत बहादुर और कृष्णा ने कहा कि वह हरिद्वार से टनकपुर जा रहे थे। हमें नेपाल जाना था, लेकिन अब तय समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लाइसेंस शुल्क निरस्त करने की मांग उठाई
Next: राशिफल 07 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
  • ‘खेती बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए आधुनिक खेती के गुर
  • अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशुओं के लिए सुपर स्पेशलिस्ट सेवा शुरू, कुमाऊं के सरकारी अस्पतालों में पहली पहल
  • स्कूली बच्चों को सुरक्षा और जागरूकता का पाठ पढ़ा रही अल्मोड़ा पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.