Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दूधमुंही बच्ची को छोड़ जेवर-कपड़े लेकर मायके गयी विवाहिता
  • हरिद्वार

दूधमुंही बच्ची को छोड़ जेवर-कपड़े लेकर मायके गयी विवाहिता

RNS INDIA NEWS 03/09/2020
rns featured image new

पति ने पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा तो वह नाराज होकर दूधमुंही बच्ची को छोडक़र मायके चली गई। विवाहिता घर से जेवर और कपड़े भी लेकर गई है। पीडि़त ने रुडकी पुलिस को तहरीर देकर पत्नी की काउंसलिंग कर मामला शांत कराने की गुहार लगाई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी युवक ने बताया कि तीन साल पूर्व थाना झबरेड़ा क्षेत्र निवासी युवती से विवाह हुआ था। विवाह के बाद करीब दो साल तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। इस बीच एक बच्ची को पत्नी ने जन्म दिया। आरोप है कि पत्नी घर का काम करने से कतराती है। साफ-सफाई और खाना बनाने पर बुजुर्ग मां के साथ अभ्रदता कर हाथापाई का प्रयास कर चुकी है। आरोप है कि दो दिन पूर्व काम पर जाने से पहले पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा तो पत्नी गुस्से में आ गई। अभद्रता करने गाली-गलौज कर हाथापाई की। जिसके बाद बिना कुछ खाए -पीये ही काम पर चला गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने परिजनों को फोन कर रुडक़ी बुलाया। पत्नी घर से जेवर और कपड़े लेकर चली गई। लेकिन दूधमुंही बच्ची को घर पर ही छोडक़र अपने मायके चली गई। शाम के वक्त घर आया तो बुजुर्ग मां ने पूरे मामले की जानकारी दी। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौकीदार को बंधक बनाकर मशरूम फैक्ट्री का सामान लूटा
Next: 20 दिन बाद भी नहीं ली प्रशासन ने आपदा पीडि़त परिवार की सुध

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.