Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लावारिस बैग से दो नाली बंदूक मिलने से अफरा तफरी
  • हरिद्वार

लावारिस बैग से दो नाली बंदूक मिलने से अफरा तफरी

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
rns featured image new

रुडकी। कलियर दरगाह इमाम साहब मार्ग पर एक मजार के पास पड़े एक लावारिस बैग से सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी के साथ दो नाली बंदूक मिलने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लावारिस बैग को कब्जे में लिया और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी।
पिरान कलियर में गुरुवार को दरगाह इमाम साहब मार्ग पर एक मजार के पास एक काले रंग का बैग पड़ा दिखाई दिया। लावारिस बैग से निकली दो नाली बंदूक दिखाई देने पर अफरा तफरी मच गयी। काफी देर तक बैग एक जगह रखा रहा। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिस बैग की तलाशी ली। जिसमें एक दो नाली बंदूक, एक कम्पनी की सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी और एक पुरुष व एक महिला के आधार कार्ड की कॉपी बरामद हुई। पुलिस ने बैग स्वामी की आसपास तलाश के लिए लोगों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। बैग स्वामी का कोई पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस ने बैग समेत दो नाली बंदूक व अन्य सामान को कब्जे में लेकर उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि दरगाह इमाम साहब रोड पर एक पीर के पास से लावारिस बैग मिला है। जिसके मालिक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो को भी खंगाला जा रहा है पुलिस हर बिंदु की गहनता से जाच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से मारपीट
Next: रोडवेज बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.