Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • लापरवाही पर डीएम ने की डॉ. लाल पैथ लैब की आरटीपीसीआर जांच की अनुमति निरस्त
  • नैनीताल

लापरवाही पर डीएम ने की डॉ. लाल पैथ लैब की आरटीपीसीआर जांच की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। हल्द्वानी की डॉ. लाल पैथ लैब की ओर से कोरोना रिपोर्ट देने में लापरवाही पर डीएम ने लैब की कोरोना आरटीपीसीआर जांच की अनुमति निरस्त कर दी है। हल्द्वानी के गणपति विहार निवासी एचएन पाठक ने डॉ. लाल पैथ लैब के खिलाफ जांच में लापरवाही की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायती पत्र में पाठक ने बताया था कि उनकी पोती ने 12 दिसम्बर को डॉ. लाल पैथ लैब मुखानी में कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। लैब ने इसकी रिपोर्ट करीब 17 दिन बाद 28 दिसंबर को उपलब्ध कराई थी। रिपोर्ट में पोती को कोरोना संक्रमित बताया गया था। उन्होंने लैब पर जांच रिपोर्ट में लापरवाही बरतने और परिवार की सुरक्षा खतरे में डालने का आरोप लगाया था। इस मामले में डीएम सविन बंसल ने सख्त कदम उठाते हुए सीएमओ नैनीताल को जांच के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट में लाल पैथ लैब की लापरवाही सामने आई थी। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया जिले में कोविड-19 की आरटीपीसीआर जांच के लिए सशर्त अनुमति दी गई थी। मगर लैब ने कोरोना जांच रिपोर्ट देर से उपलब्ध कराने के साथ दिशा-निर्देश और शर्तों का अनुपालन नहीं किया। आईसीएमआर गाइडलाइन के अनुरूप रियल टाइम बेसिस पर तय समय में जांच रिपोर्ट भी पोटर्ल पर अपलोड नहीं की। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए डॉ. लाल पैथ लैब को दी गई आरटीपीसीआर जांच की अनुमति निरस्त कर दी है। इसके बाद अब डॉ लाल पैथ लैब नैनीताल जिले में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच नहीं कर सकेगा। उन्होंने दूसरी निजी लैबों को भी कोविड नियमों को पालन सख्ती के साथ करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमित एसपी ट्रैफिक तबीयत बिगडऩे पर दिल्ली रेफर
Next: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आलोचना पड़ी भारी, 2 महीने से लापता चीनी अरबपति अलीबाबा के मालिक जैक मा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.