Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लापरवाही बरतने पर जसपुर कोतवाल सस्पेंड
  • ऊधम सिंह नगर

लापरवाही बरतने पर जसपुर कोतवाल सस्पेंड

RNS INDIA NEWS 14/03/2022
default featured image

काशीपुर।  लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कोतवाल जेएस देउपा को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात कोतवाल सादी वर्दी में एक स्मैक बेचने वाली महिला को पकड़ने गए थे। जहां महिलाओं ने उन्हें घेर कर हंगामा काटा था। एसएसपी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की। कोतवाल के निलंबित होने पर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं । शनिवार रात करीब 10 बजे कोतवाल जेएस देउपा के मोबाइल पर मोहल्ला चांद मस्जिद निवासी एक महिला मुखबिर ने कॉल कर सूचना दी थी कि मोहल्ले में एक महिला धड़ल्ले से स्मैक बेच रही है। सूचना पर कोतवाल सादी वर्दी में एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर चले गए। कोतवाल जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी महिला ने अन्य महिलाओं एवं मोहल्ले वालों को साथ लेकर कोतवाल को घेर लिया तथा बाइक की चाबी निकाल ली। साथ ही जोर-जोर से बोलकर कोतवाल को खरी-खोटी सुनाते हुए वीडियो बना लिया। किसी तरह से मोहल्ले से निकले तथा मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। उधर, किसी ने वीडियो वायरल कर उच्चाधिकारियों को भेज दी। उच्चाधकारियों के निर्देश पर एसएसपी ने कोतवाल को निलंबित कर दिया। सोमवार को कोतवाल ने खुद को निलंबित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी गुलनाज एवं उसके पिता को पुलिस ने जेल भेजा था। गुलनाज जमानत पर है। उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी महिला फिर से मोहल्ले में स्मैक बेचने का धंधा कर रही है। उसी की पड्ताल करने वहां गये थे। आरोपियों को भनक नहीं लगे इसलिये वह सादी वर्दी में मौके पर गए थे ।

दलालों को बढ़ावा देने की चर्चाएं
लोगों ने दबी जुबान में कहा कि जसपुर कोतवाल जब से आए थे तब से कुछ दलाल कोतवाली में सक्रिय हो गए थे। जब भी कोई मामला थाने में आता तो स्वयं पुलिस कर्मी दलाल का नाम लेकर मामले को निपटाने की बात करते। यह भी बताया कि यह दलाल सुबह से लेकर शाम तक कोतवाली में कोतवाल के इर्द-गिर्द मंडराते रहते थे। इसको लेकर पूर्व में अफसरों से शिकायतें भी की गई थीं।

गदरपुर थानाध्यक्ष शाह को जसपुर कोतवाली का जिम्मा
एसएसपी ने कोतवाल देउपा को निलंबित करने के बाद गदरपुर के थानाध्यक्ष बिजेंद्र शाह को जसपुर का कोतवाल बनाया है। कोतवाल शाह ने बताया कि उनकी पहली प्राथिमकता अपराध एवं नशाखोरी पर अंकुश लगाना होगी। उन्होंने कहा कि वह नगर की यातायात व्यवस्था को भी ठीक करेंगे।
लापरवाही बरतने पर जसपुर कोतवाल जेएस देउपा को एसएसपी ने सस्पेंड कर जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया है। -चन्द्र मोहन सिंह, एसपी काशीपुर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी उम्मीदवारों की हार का उत्तरदायित्व अपने सर पर ले चुका हूँ और सभी को मुझ पर गुस्सा निकालने, खरी खोटी सुनाने का हक है
Next: पाटी में डाकिया ने पेड़ पर फंदा लगा की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.