Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा पुलिस ने भटक रहे युवक को परिजनों से मिलाया
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा पुलिस ने भटक रहे युवक को परिजनों से मिलाया

RNS INDIA NEWS 23/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। थाना लमगड़ा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए क्षेत्र में भटक रहे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को उसके परिजनों से मिलाया। बुधवार को चौकी प्रभारी मोरनौला, थाना लमगड़ा नरेश कोहली को सूचना मिली कि खरसौणा गांव में एक अनजान युवक घूम रहा है। सूचना पर हेड कांस्टेबल त्रिलोकनाथ गोस्वामी और कांस्टेबल धर्मेन्द्र मेहता मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हुआ। काफी देर तक बातचीत करने के बाद युवक ने बताया कि वह डीडीहाट क्षेत्र का निवासी है। थाना लमगड़ा पुलिस टीम ने कोतवाली डीडीहाट से संपर्क कर आस-पास के गांवों और ग्राम प्रधानों से जानकारी जुटाई। लगातार प्रयासों के बाद युवक के गांव और परिजनों का पता चल सका। पुलिस ने युवक की मां, मौसा और बहन से संपर्क किया, जिन्होंने युवक को पहचान लिया। परिजनों ने बताया कि वे उसे उपचार के लिए हल्द्वानी लाए थे, लेकिन वह तीन दिन पहले बिना बताए वहां से चला गया था। वे तब से उसकी खोजबीन कर रहे थे। गुरुवार को युवक के परिजन चौकी मोरनौला पहुंचे, जहां पुलिस ने युवक को सकुशल उन्हें सौंप दिया। अपने बेटे को सुरक्षित देखकर मां की आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े। परिजनों ने लमगड़ा पुलिस टीम के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण के लिए एसओपी तैयार
Next: वाहनों पर भिंडरवाले के पोस्टर, पुलिस और खुफिया एजेंसियां हुई सतर्क

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.