Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लमगड़ा पुलिस ने 346 ग्राम चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

लमगड़ा पुलिस ने 346 ग्राम चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new


अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। लमगड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को 346 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार को थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान शहरफाटक तिराहे से मोतियाधार की ओर जा रहे किशन चंद्र नामक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से 346 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 69,200 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी किशन चंद्र (उम्र 49 वर्ष), ग्राम तल्ली दीनी, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि चरस उसने अपने घर के आसपास से तैयार की थी और वह इसे पर्यटक सीजन में बेचने की फिराक में था। यहाँ पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार, अपर उप निरीक्षक धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल केशव भौत, दीवान सिंह बोरा और विनोद कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार शराब कारोबारियों को एक साल की सजा, जुर्माना भी लगा
Next: पौड़ी में पूर्व सैनिकों का आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.