Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में पूर्व सैनिकों का आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन
  • पौड़ी

पौड़ी में पूर्व सैनिकों का आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 25/04/2025
rns featured image new

पौड़ी।  पहलगाम आतंकी हमले से देश भर में आक्रोश बना हुआ है। आतंकवादी हमले को लेकर भूतपूर्व सैनिकों में भी आक्रोश बना हुआ है। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन ने शुक्रवार को मुख्यालय पौड़ी में कलेक्ट्रेट के समीप पुतला दहन कर आतंकवाद के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए घटना की निंदा की। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने आतंकवादियों के इस कायराना हमले पर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग केंद्र सरकार से की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि धर्म पूछ पूछकर जिस प्रकार से पर्यटकों के ऊपर गोलियां बरसाई गई आतंकवादियों की इस कायराना करतूत से खून खौलता है। इस मौके पर पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार घटना को लेकर संजीदा है।

उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो पूर्व सैनिक भी जंग लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार से घटना के पीछे के दोषियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, अतुल सिंह, सत्यवान सिंह, कुलदीप सिंह, सूबेदार, सोहन सिंह, जेपी डोभाल, संतान सिंह, जोगिंदर सिंह, अरविंद पटवाल, हर्ष सिंह, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, सचिन, नरेंद्र, विजय सिंह, सते सिंह, नरेंद्र, गणेश चंद्र भट्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा पुलिस ने 346 ग्राम चरस के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
Next: फाटा के पास मोड़ पर फिसली बाइक, बिजनौर निवासी युवक की दर्दनाक मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर खेत में फेंका

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.