Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लालपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
  • ऊधम सिंह नगर

लालपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव

RNS INDIA NEWS 25/08/2024
faansi-hang-e1683481615242

रुद्रपुर(आरएनएस)।  लालपुर में एक महिला का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुद्रपुर तहसीलदार और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार ने शव का पंचनामा भरा, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच में आत्महत्या का अंदेशा जताया है। बृजलाल रावत निवासी ग्राम धनाखेड़ा थाना अचलगंज जिला उन्नाव यूपी वर्तमान में लालपुर में अपनी पत्नी दो बच्चों के साथ किराये पर रहता है। वह एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। शनिवार को वह ड्यूटी पर गया था। जबकि उसकी बड़ी बेटी स्कूल और छोटी बेटी घर पर उसकी पत्नी मनीषा रावत के साथ थी। बड़ी बेटी स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंची। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दूसरे मंजिल का दरवाजा नहीं खुला तो वहां पड़ोसी इकट्ठा हो गए। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि 27 वर्षीय मनीषा का शव पंखे के कुंडे के सहारे फंदे पर लटका था। पुलिस ने मनीषा के पति को फैक्ट्री से बुलाया। बृजलाल ने बताया कि उसका विवाह छह वर्ष पहले हुआ था। विवाह को सात वर्ष से कम होने के कारण रुद्रपुर तहसीलदार दिनेश कुमार कुटेला को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पलायन रोकने में योगदान के लिए महिलाओं को किया सम्मानित
Next: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण समारोह समिति ने 8 छात्रों को वितरित की छात्रवृत्ति

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.