Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ग्राम लालपुर में एनएच-74 के किनारे खड़ा सरिया लदा ट्रक चोरी
  • ऊधम सिंह नगर

ग्राम लालपुर में एनएच-74 के किनारे खड़ा सरिया लदा ट्रक चोरी

RNS INDIA NEWS 20/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। लालपुर में ग्राम एनएच-74 पर खड़ा सरिये से लदा ट्रक चोरी हो गया। हाईवे से ट्रक चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। ट्रक में लगभग साढ़े छह टन सरिया लदा था। जिसकी कीमत साढ़े चार लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है। गुरुवार दोपहर को किशनपुर स्थित बीटीसी फैक्ट्री का ट्रक साढ़े छह टन सरिया लाद कर लालपुर स्थित गोयल स्टील दुकान पर गया था। वहां पहले से ही दो ट्रक अपना माल उतार रहे थे। इसलिए दुकान मालिक ने ट्रक के चालक आलम रजा पुत्र मुख्तयार शाह निवासी इंद्रा नगर सिरौली से ट्रक बाहर खड़ा करने को कह दिया। ट्रक चालक आलम रजा ने बताया कि वह एनएच-74 पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर किसी कार्य से घर आ गया। दोपहर बाद जब वहां पहुंचा तो ट्रक सरिया समेत गायब था। उसने अपने मालिक को घटना की जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर लगभग साढ़े बारह बजे देवरिया स्थित टोल प्लाजा के कट से ट्रक को घुमाकर रुद्रपुर की दिशा की ओर ले जाते दिखे हैं। ट्रक मालिक ने सरिया की कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपये बताई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिकों ने की विद्युत दरों में बढ़ोतरी की याचिका अस्वीकार करने की मांग
Next: प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन का खेल: बेहड़

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.